प्रेग्नेंसी की अफवाहों से भड़क गईं अनुष्का शर्मा कहा- क्या मुझे भी सफाई देने की जरूरत है !
अनुष्का शर्मा ने इस साल फिल्मों से ब्रेक लिया है। इस वजह से वह अभी तक किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। हालांकि ऐसी खबर है कि वह जल्द किसी वेब सीरीज का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन इससे पहले अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में है। फिल्मों से दूरी के कारण ऐसी खबर सामने आ रही थी कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं।
इस सवाल का जवाब अब खुद अनुष्का ने दिया है वो भी एक दम कड़े लहजे में। अनुष्का ने फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि ऐसा इसलिए पूछा जाता है कि लोग लगातार कुछ ना कुछ करने की कोशिश करते है।

वह बॅालीवुड की बात करते हुए बताती हैं कि एक एक्ट्रेस शादी करती है और जो अगला सवाल उससे पूछा जाता है वो प्रेग्नेंसी से जुड़ा होता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ जीरो फिल्म में नजर आयीं थीं। अभी तक उनका अगला प्रोजेक्ट सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications