Pic of the Day: अनुष्का शर्मा ने शेयर किया बेबी बंप, विराट ने किया प्यारा सा कमेंट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जब से फैन्स को बताया है कि वो प्रेगनेंट हैं और अपने घर नन्हें मेहमान का इंतज़ार कर रहे हैं तब से फैन्स भी बेसब्री से इस मेहमान का इंतज़ार कर रहे हैं। अनुष्का फिलहाल अपने पहले trimester में हैं। और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप की एक तस्वीर शेयर की।
इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा - आपके अंदर एक ज़िंदगी का जन्म हो रहा है, ये जानने से बेहतर और सुकून भरा ज़िंदगी में और कुछ नहीं हो सकता। अगर ये आपके कंट्रोल में नहीं है तो फिर क्या है।

अनुष्का की इस तस्वीर को फैन्स निहार ही रहे थे कि इस पर विराट कोहली के कमेंट ने सबका दिल जीत लिया। विराट ने कमेंट करते हुए लिखा - मेरी पूरी दुनिया, इस एक फ्रेम में समाई हुई है। बस फिर क्या था अनुष्का की तस्वीर पर विराट के इस कमेंट पर फैन्स के Awww की बौछार हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











