Anushka Sharma Video: रेड कार्पेट पर परेशान अनुष्का शर्मा लगीं बुरी तरह चिल्लाने, लोगों ने उड़ा दी खिल्ली

Anushka Sharma Shouting: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शुक्रवार को मुंबई में आयोजित हुए हंगामा स्टाइल आइकन अवार्ड्स में शिरकत करते स्पॉट किया गया। इस दौरान अनुष्का शर्मा रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश लुक को काफी शानदार तरीके से प्रेजेंट करने के लिए आईं। हालांकि इस दौरान अनुष्का शर्मा ने कुछ ऐसा किया वो पैपराजी के कौमरों में रिकॉर्ड हो गया और अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, अनुष्का शर्मा को देखते ही वहां मौजूद कैमरामैन और पैपराजी जोर जोर से चिल्लाने लगे और अपने अपने कैमरे की ओर देखने के लिए कहने लगे। ऐसे में उन्हें शांत कराने के लिए अनुष्का शर्मा भी काफी जोर से चिल्लाईं। इस दौरान अनुष्का शर्मा काफी मस्ती भरे मूड में दिखाई दे रही थीं। हालांकि उन्होंने जमकर पोज भी दिए।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा के अवॉर्ड फंक्शन में आते ही उन्हें पपाराजी की बातों और उनकी हरकतों पर हंसी आ गई और कहा- आराम करो! तुम सब क्यों चिल्ला रहे हो? इंतज़ार करो! मेरे कान थक गए हैं... मैं कल से चिल्लाने से उबर नहीं पाई हूं। जब फोटोग्राफर्स ने कहा कि वे ऐसे फंक्शन में उन्हें मिस करते हैं, तो वह हंस पड़ीं और कहा 'मेरे कान बज रहे हैं। साथ ही इवेंट में अनुष्का रेड कार्पेट पर वरुण धवन और कृति सेनन से मिलीं। तीनों ने एक साथ पोज दिए और अनुष्का ने कृति को टाइट हग भी किया।
वहीं अनुष्का शर्मा के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान ब्लैक बोल्ड लुक में काफी जबरदस्त अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हाई स्लिट ड्रेस से अपने टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट की तो हर किसी की नजरे उनपर थमी ही रह गईं।


Click it and Unblock the Notifications