..................... Anushka Sharma shares Virat Kohli's photo after India's win against Australia, amid pregnancy rumours - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच, अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट कोहली की खास तस्वीर, भारत की जीत पर लुटाया प्यार

By Filmibeat Desk
anushka-sharma-shares-virat-kohli-photo-after-indias-win-against-australia-amid-pregnancy-rumours

Anushka Sharma- Virat Kohli: पिछले कई दिनों से अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंसी की अफवाहें छाई हुई हैं। एक्ट्रेस के कुछ वीडियोज और तस्वीरें देखकर फैंस ने कयास लगाना शुरु कर दिया कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इस बारे में अनुष्का या विराट कोहली में से किसी ने कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन बीते दिन अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपने पति की एक खास तस्वीर शेयर की थी।

रविवार को पूरे देश में जश्न का माहौल था, जब क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही। मैच में उन्होंने धुआंधार पारी खेलते हुए 106 गेंदों में छह चौकों की मदद से 85 रन बनाए।

भारत की जीत पर अनुष्का ने दिया रिएक्शन

विराट कोहली की इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद, जहां देश भर के फैंस उन्हें बधाई दे रहे थे.. वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विराट कोहली और केएल राहुल की एक फोटो शेयर की और उसके साथ एक ब्लू हार्ट (दिल) इमोजी भी बनाया।

अनुष्का की प्रेग्नेंसी की अफवाहें

बहरहाल, इस पोस्ट के बाद से अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा एक बार फिर शुरु हो गया है। बता दें, विराट- अनुष्का की एक बेटी है, वामिका.. दो साल की अपनी बेटी को इस पॉवर कपल ने अभी तक मीडिया से दूर रखा है। वहीं, अब इनके दूसरे बार मां- पिता बनने की खबरें सुर्खियां बना रही हैं। हांलाकि, विराट और अनुष्का की तरफ से प्रेग्नेंसी को लेकर अभी तक कोई पुष्टी नहीं की गई है।

Read more about: anushka sharma virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X