First LOOK: अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'फिलौरी'.. पहली झलक!

अनुष्का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म फिलौरी का लोगो शेयर किया है। बता दें, अनुष्का इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं।

By Neeti

अनुष्का शर्मा बतौर एक्ट्रेस तो दर्शकों का दिल जीत ही रही हैं। लेकिन साथ ही साथ प्रोडक्शन पर भी उन्होंने कमान संभाल लिया है। एक्ट्रेस की प्रोड्यूस की हुई दूसरी फिल्म 'फिलौरी' की पहली झलक.. या कह लें फिल्म का लोगो शेयर कर दिया गया है।

फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ दिलजीत दोसांझ और Life of Pi फेम एक्टर सूरज शर्मा दिखेंगे। बता दें, जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

phillauri

फिल्म 24 मार्च 2017 को रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, जिसके निर्देशन का जिम्मा संभाला है अंशाई लाल ने। कोई शक नहीं कि अनुष्का शर्मा की यह फिल्म काफी अलग होगी।

इससे पहले अनुष्का शर्मा ने अपने बैनर तले फिल्म 'एनएच 10' बनाई थी। फिल्म कम बजट में बनाई गई थी और हिट थी। पिछले साल अनुष्का को हमने सलमान खान के साथ सुल्तान और करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में देखा था। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X