Pics: वामिका ने परी बनकर मनाया मम्मी अनुष्का और पापा विराट कोहली के साथ पहला हैलोवीन, देखिए तस्वीरें

31 दिसंबर को पूरी दुनिया, हैलोवीन मना रही है और अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की नन्हीं सी गुड़िया ने भी ये त्योहार मनाया लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। वामिका का ये पहला हैलोवीन था और अनुष्का शर्मा ने उन्हें एक परी के रूप में तैयार किया। अनुष्का ने वामिका के पहले हैलोवीन की तस्वीरें भी शेयर कीं।

इस तस्वीर में वामिका के साथ भारतीय क्रिकेट के कई सितारों के बच्चे अपने हैलोवीन कॉस्ट्यूम में नज़र आ रहे हैं। अनुष्का ने इन तस्वीरों में रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह और हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टांकोविक को भी टैग किया।

anushka-sharma-shares-pictures-of-daughter-vamika-turning-into-fairy-for-her-first-halloween

क्या होता है हैलोवीन
बात करें हैलोवीन की तो ये क्रिश्चियन त्योहार होता है जो कई देशों में मनाया जाता है। ईसाइयों का ये त्योहार हर साल, अक्टूबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। ये सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है। इस दिन लोग डरावने कपड़े पहनकर, डरावनी तरीके से तैयार होते हैं और एक दूसरे के घरों के बाहर उपहार रख जाते हैं।

विराट के साथ टूर पर अनुष्का

विराट के साथ टूर पर अनुष्का

इस समय अनुष्का शर्मा और वामिका विराट कोहली के साथ वर्ल्ड कप टूर पर हैं। हैलोवीन की तस्वीरें में वामिका के साथ अनुष्का - विराट और रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रीतिका सजदेह भी नज़र आए।

क्रिकेटर इशान किशन ने की मस्ती

क्रिकेटर इशान किशन ने की मस्ती

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे क्रिकेटर ईशान किशन। अनुष्का ने इन तस्वीरों में ईशान को टैग किया। अपने जन्म के बाद से वामिका पापा कोहली और मम्मी शर्मा के साथ ट्रिप पर ही हैं। कभी लंदन, कभी दुबई तो कभी अहमदाबाद।

मीडिया से दूर वामिका

मीडिया से दूर वामिका

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बच्ची को सोशल मीडिया से दूर ही रखना चाहते हैं। उनका मानना है कि वामिका को एक नॉर्मल ज़िंदगी जीने का हक है और इसलिए वो दोनों ही वामिका की तस्वीरों में कभी भी उनका चेहरा नहीं दिखने देते हैं।

मिलते रहते हैं प्यारे तोहफे

मिलते रहते हैं प्यारे तोहफे

वामिका को हाल ही में लंदन के एक होटल स्टाफ ने सरप्राइज़ भी दिया था। होटल पहुंचते ही विराट - अनुष्का और वामिका के कमरे के बाहर एक नेमप्लेट लगा था जिस पर विराट और अनुष्का के साथ वामिका का भी नाम था। इस नेमप्लेट की तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी।

पापा के साथ Play Date

पापा के साथ Play Date

अनुष्का ने कुछ दिनों पहले ही वामिका और विराट की ये प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इस एक फ्रेम में उनकी पूरी ज़िंदगी है।

वामिका की पहली तस्वीर

वामिका की पहली तस्वीर

ये है वामिका की पहली तस्वीर। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इसी तस्वीर के साथ वामिका के जन्म का एलान किया था। वामिका का जन्म जनवरी 2021 में हुआ। उनके जन्म से तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर चाहती थीं कि जल्दी से विराट और अनुष्का का एक बच्चा हो जिससे कि सारे मीडिया की नज़र तैमूर से हटकर उस बच्चे पर जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X