..................... Anushka Sharma Shares A Glimpse Of How She Is Prepping Up For Sanjay Dutt Biopic - Hindi Filmibeat

दत्त बायोपिक के लिए इस एक्ट्रेस ने शुरू की तैयारी..कुछ इस तरह

अनुष्का शर्मा ने संजय दत्त बायोपिक के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

By Shweta

रणबीर कपूर इस साल न्यूयॉर्क में होते हुए भी आईफा का हिस्सा नहीं बने क्योंकि वो राजकुमार हिरानी की दत्त बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर अनुष्का शर्मा भी उसी शहर में होते हुए आईफा में नई गई और अपने खास दोस्त विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते स्पॉट हुईं।

[प्रभास का नया लुक..HOT और क्यूट..आते ही हो गई वायरल]

दरअसल अनुष्का शर्मा साथ ही पिछले तीन दिनों से दत्त बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं और उन्होंनेअपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें वो शूट के लिए मेकअप कर रही हैं।इस तस्वीर को देखकर तो यही लग है कि वो मेकअप के साथ साथ कुछ याद कर रही हैं जो फिल्म के डायलोग भी हो सकते हैं।

anushka-sharma-shares-glimpse-how-she-is-prepping-up-sanjay-dutt-biopic

अनुष्का शर्मा दत्त बायोपिक को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। फिल्म में उनका किरदार असल जिंदगी में किसी से मिलता जुलता नहीं है बल्कि काल्पनिक है। फिल्म में उनका कैमियो होगा।

एक और अच्छी बात ये सामने आई है कि खुद राजकुमार हिरानी भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा सकते हैं। हो सकता है वो फिल्म सुभाष घई का किरदार निभाएं। वैसे फिलहाल ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म में अनुष्का शर्मा का क्या किरदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X