Pic Of The Day: अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका की तस्वीर के साथ दी दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
अनुष्का शर्मा कुछ हफ्तों पहले ही मुंबई वापस लौटी हैं और अब उन्होंने अपने फैन्स को सोशल मीडिया के ज़रिए दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं अपनी बेटी वामिका के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए। अनुष्का ने अपनी और वामिका के बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - तुम हर रोज़ मुझे और मज़बूत, और हिम्मत वाली बनाती हो।
वहीं अनुष्का ने वामिका के लिए मां से आशीर्वाद लेते हुए लिखा - काश तुम अपने अंदर की देवी को हमेशा ढूंढ पाओ। इसी के साथ अनुष्का ने सभी को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं। अनुष्का के इस पोस्ट पर ताहिरा कश्यप से लेकर सानिया मिर्ज़ा, मौनी रॉय, सुनील शेट्टी, वाणी कपूर तक ने कमेंट्स में दिल की बौछार की।

शादी के बाद अनुष्का शर्मा पहली और आखिरी बार दिखीं, शाहरूख खान स्टारर फिल्म ज़ीरो में जो दिसंबर 2018 में रिलीज़ हुई। इसके बाद से अनुष्का शर्मा परदे से गायब हैं। उन्होंने शादी के बाद ब्रेक लिया और इस बीच फैमिली प्लानिंग करते हुए उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को पूरी तरह इंजॉय किया।

मम्मी पापा के साथ पहली ट्रिप
अपने जन्म के बाद से वामिका पापा कोहली और मम्मी शर्मा के साथ ट्रिप पर ही हैं। कभी लंदन, कभी दुबई तो कभी अहमदाबाद। कुछ ही दिनों पहले, वामिका मम्मी पापा के साथ मुंबई वापस लौटीं और उन्हें कुछ इस तरह कैमरे में कैद कर लिया गया।

सोशल मीडिया से दूर
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बच्ची को सोशल मीडिया से दूर ही रखना चाहते हैं। उनका मानना है कि वामिका को एक नॉर्मल ज़िंदगी जीने का हक है और इसलिए वो दोनों ही वामिका की तस्वीरों में कभी भी उनका चेहरा नहीं दिखने देते हैं।

लंदन में मिला था सरप्राइज़
वामिका को हाल ही में लंदन के एक होटल स्टाफ ने सरप्राइज़ भी दिया था। होटल पहुंचते ही विराट - अनुष्का और वामिका के कमरे के बाहर एक नेमप्लेट लगा था जिस पर विराट और अनुष्का के साथ वामिका का भी नाम था। इस नेमप्लेट की तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी।

ये थी पहली तस्वीर
ये है वामिका की पहली तस्वीर। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इसी तस्वीर के साथ वामिका के जन्म का एलान किया था। वामिका का जन्म जनवरी 2021 में हुआ। उनके जन्म से तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर चाहती थीं कि जल्दी से विराट और अनुष्का का एक बच्चा हो जिससे कि सारे मीडिया की नज़र तैमूर से हटकर उस बच्चे पर जाए।

प्रेगनेंसी में किया आराम
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेगनेंसी में दो काम किए - ढेर सारा आराम और खूब सारा इंजॉयमेंट। कोरोना काल में ही अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हुई और उन्होंने अपनी बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान, अनुष्का ने काम पर भी देर ही लौटने का फैसला कर लिया था।

एड शूट पर लौटीं
अब वामिका के जन्म के कई महीनों बाद, अनुष्का शर्मा काम पर लौट चुकी हैं। हाल ही में उन्हें एक एड फिल्म के सेट पर उनके नए लुक में देखा गया। ये लुक अनुष्का शर्मा ने प्रेगनेंसी के बाद ढेर सारे बाल झड़ने के कारण लिया। उन्होंने ये बात अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।
वामिका की देखभाल में व्यस्त अनुष्का शर्मा परदे पर कब वापसी करेंगी ये तो नहीं पता। लेकिन अनुष्का शर्मा बतौर प्रोड्यूसर वापसी कर चुकी हैं और फटाफट अपनी कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स के लिए प्रोजेक्ट फाईनल कर रही हैं। अनुष्का शर्मा का प्रोडक्शन हाउस कई फिल्में फाईनल कर चुका है। इनमें बुलबुल की टीम के साथ एक सुपरनैचुरल थ्रिलर शामिल है जिससे इरफान के बेटे बाबिल अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। क्लीन स्लेट फिल्म्स आदित्य रॉय कपूर के साथ एक एक्शन फिल्म बनाने वाली हैं वहीं दूसरी तरफ, साक्षी तंवर के साथ एक 47 साल की सशक्त महिला की कहानी बताने वाली हैं। इसके अलावा नवदीप सिंह, सनी कौशल के साथ कनेडा नाम की फिल्म बना रहे हैं जिसे अनुष्का शर्मा की कंपनी प्रोड्यूस करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











