अनुष्का शर्मा ने पहली बार शेयर की बेटे अकाय की तस्वीर, मिनटों-सेकेंडों में हुई वायरल

Virat Anushka Son: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अभी के समय पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल बन चुके हैं। वह दो बच्चों के माता-पिता भी हैं। उनकी पहली बेटी वामिका हुई और अब कुछ वक्त पहले उनका बेटा अकाय भी हो चुका है। बेटी की तस्वीर तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी है। लेकिन अब अनुष्का ने इंस्टाग्राम के जरिए बेटे की झलक भी शेयर कर दी है।
लेकिन आपको बता दें कि यहां पर भी एक ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अनुष्का ने इस तस्वीर को तो शेयर कर दिया लेकिन इसमें बेटे अकाय की सिर्फ झलक ही नजर आ रही है। बच्चों का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। इसमें सिर्फ अनुष्का शर्मा के बेटे का हाथ नजर आ रहा है और ऐसा लग रहा है कि वह घुटनों के बल चलने लग चुके हैं।
अकाय को एक प्लेट में रखी आइसक्रीम तक पहुंचाने की कोशिश करते हुए देखा जा रहा है और अब उनकी मम्मी अनुष्का ने चेहरा भले ही ना दिखाई हो लेकिन फैन्स इतनी झलक देखने के बाद में खुशी से झूम उठे हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा ने फादर्स डे के मौके पर इस तस्वीर को शेयर किया है।
अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट में एक तरफ तो अकाय का फुटप्रिंट नजर आ रहा था तो दूसरी तरफ शायद विराट कोहली का फुटप्रिंट था। इस तस्वीर को फैन्स द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और आपको बता दें कि एक तरफ अनुष्का बस बच्चों की झलक शेयर करती रहती है और वही हर बार अनुष्का से फैन्स यही डिमांड करते हैं कि अकाय का चेहरा दिखाएं।
इसी के अलावा आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा पिछले लंबे वक्त से 'छकड़ा एक्सप्रेस' फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई थी। लेकिन अभी तक उनकी यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है और यह फिल्म थिएटर में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। अब देखना यही होगा कि आखिरकार कब अनुष्का शर्मा को इस फिल्म में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












