अनुष्का शर्मा बनीं विराट कोहली की फैन, कहा- ऐ कोहली चौका लगा- धमाकेदार वीडियो वायरल
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लेटेस्ट फनी वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उनके पति विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो काफी फनी है जिसमें अनुष्का शर्मा पति की टांग खिचंती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगा विराट कोहली अपने मैच को मिस कर रहे होंगे। इसीलिए अनुष्का चौका, कोहली चौका लगा चिल्ला रही हैं।
वीडियो को अनुष्का ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिस पर फैंस और सेलिब्रिटिज की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। इस वीडियो में काजल अग्रवाल, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों का रिएक्शन सामने आया है।
लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लगातार फोटो वीडियो शेयर कर रहे हैं। इससे पहले फैमिली के साथ तस्वीर शेयर की थी। वहीं अनुष्का विराट फैंस को कोरोना से बचने के लिए लगातार जागरुक कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications