'व्यॉग' के कवर पेज पर हॉट एंड सेक्सी अनुष्का
एक बार फिर से यशराज की खोज अनु्ष्का शर्मा सुर्खियों में हैं, वजह है उनका फैशन मैगजीन 'व्यॉग' के कवर पेज के लिए हॉट फोटोशूट करवाना। गहरे समंदर के बीचों-बीच क्रूज पर बैठकर अनुष्का ने ऐसा हॉट फोटो शूट करवाया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। फोटो में वह हद से ज्यादा हसीन लग रही हैं। अनुष्का सेक्सी और बिंदास तो हैं ही लेकिन वो इस कदर तक हसीन हैं, यह किसी ने नहीं सोचा था। अनुष्का का यह सेक्सी अवतार इसी महीने के एडीशन में दिखायी देगा।
फैशन की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम अनुष्का शर्मा इन दिनों आमिर खान के साथ फिल्म पीके की शूटिंग में व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा के बीच में एक लंबा लिपलॉक है, जो फिल्मी दुनिया का सबसे लंबा किसिंग सीन होगा।फिल्म की शूटिंग जयपुर में हो रही है। आमिर खान के साथ को लेकर काफी उत्साहित अनुष्का ने खुद को आमिर का बड़ा फैन बताया है।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, जब अनुष्का ने इस तरह का हॉट फोटो शूट करवाया है। इससे पहले भी वो मैक्सिम मैग्जीन के कवर पेज के लिए बिकनी में हॉट फोटो शूट करवा चुकी हैं। फिलहाल अनुष्का की डिमांड इन दिनों में बहुत ज्यादा है, और यह डिमांड यूं ही बनीं रहे इसलिए अनुष्का समय-समय पर यूं हॉट फोटोशूट करवाती रहती हैं।
आईये आपको दिखाते हैं फैशन मैगजीन 'व्यॉग' के कवर पेज की तस्वीरें.....


Click it and Unblock the Notifications