..................... Anushka Sharma second pregnany viral photos from Ind Vs Pak narendra modi stadium ahmedabad does fans spotted anushka sharma baby bump - Hindi Filmibeat

Ind Vs Pak: स्टेडियम में बेबी बंप छुपाने के लिए अनुष्का ने की लाख कोशिश! फिर भी क्लिक हो एक गई ऐसी तस्वीरें

Anushka Sharma, Ind Vs Pak, Virat Kohli, Bollywood

Anushka Sharma Latest Photo: वर्ल्ड कप 2023 का मोस्ट अवेटिड और सबसे रोमांचक भारत पाकिस्तान का आज मुकाबला है जिसके लिए दोनों मुल्कों की जनता सुपरएक्साइटेड है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य है। इससे पहले पाकिस्तानी टीम 42.5 ओवर में महज 191 रनों पर सिमट गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा छा गई हैं।

दरअसल, इन दिनों अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों ने मनोरंजन जगत के फैंस के बीच हलचल मचाई हुई है। हालांकि अभी तक विराट अनुष्का की ओर के कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। ऐसे में अनुष्का को देखते हैं हर किसी की नजर सिर्फ और सिर्फ हसीना के बेबी बंप को ही खोजती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में अनुष्का ने भी अपनी पब्लिक अपीयरेंस को काफी लिमिटेड किया हुआ है जिसके कारण फैंस और भी उत्साहित हुए जा रहे हैं।

वहीं अब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को देखने के लिए अनुष्का शर्मा अहमदाबाद पहुंची तो स्टेडियम से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो कि मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की वाइफ ऋतिका सजदेह स्टेडियम में मैच देखती नजर आईं। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और ऋतिका सजदेह का फोटो खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौरतलब है कि ICC वर्ल्ड कप 2023 का 12वें मुकाबला आज 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने जा रहा है। यह मैच पूरे देशवासियों के लिए बेहद खास है क्योंकि मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। ऐसे में इस हाई वोल्टेज मुकाबले में शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X