सच्ची घटनाओं से प्रेरित है अनुष्का की NH10

अनुष्का शर्मा की एनएच10 फिल्म को लेकर चारों तरफ काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में पहली बार अनुष्का शर्मा काफी अलग तरह के अवतार में नज़र आने वाली हैं। जिस तरह से वो एनएच10 के ट्रेलर में दिखी हैं उसे देखकर शॉर्ट में उन्हें दुर्गा रुप कहा जा सकता है। अनुष्का शर्मा के इस अवतार से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी काफी प्रभावित हैं। फिल्म एनएच10 को लेकर भी इसी वजह से दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

हाल ही में जब हमने अनुष्का शर्मा से एनएच10 को लेकर बात की तो उन्होंने बताया कि एनएच10 सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। हालांकि किसी भी एक घटना को वो सीधे सीधे फिल्म से नहीं जोड़ सकती हैं लेकिन उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक नवदीप ने सालों से देश भर में हो हाइवे पर हो रही घटनाओं पर नज़र रखी हुई थी और इन सभी घटनाओं की रिसर्च करने के बाद उन्होंने एनएच10 की स्क्रिप्ट तैयार की।

अनुष्का ने कहा "फिल्म में कई ऐसी घटनाओं का जिक्र है जो सच में हुई हैं। नवदीप ने सालों से इस विषये से जुडी़ हर एक घटना पर रिसर्च की है और तब जाकर एनएच10 की स्क्रिप्ट तैयार हुई है। ये किसी एक घटना पर आधारित नहीं है लेकिन फिल्म में कई सच्ची घटनाओं का जिक्र किया गया है।"

फिल्म के निर्देशक नवदीप ने बताया "देश भर में ऑनर किलिंग, हाइवे पर रेप, मर्डर जैसी कई घटनाएं घटती हैं जिनपर हम ज्यादा ध्यान नहीं देते। इसलिए हमने इन सभी घटनाओं से प्रेरित होकर अपनी फिल्म एनएच10 में इन सभी घटनाओं के कारण वगैरह को दिखाते हुए फिल्म की कहानी लिखी है। उम्मीद है लोग इसे समझेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X