इस साल कान्स में डेब्यू कर रही है ये 5 हीरोइने, साथ जा रहा है मशहूर एक्टर, ऐश्वर्या-सोनम ताकती रह जाएंगी मुंह!

Cannes Film Festival 2023

Cannes Film Festival 2023 Debutants: कान्स फिल्म फेस्टिवल का फैंस को हर साल काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल का आज शानदार आगाज हो रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर पिछ्ले कई सालों से लगातार जा रहा है। हालांकि इस साल का कान्स भारतीयों के लिए काफी स्पेशल होने वाला है।

दरअसल, इस साल कान्स में कई हीरोइनें डेब्यू करने जा रही हैं। इन सभी के रेड कार्पेट लुक्स का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अभी तक जहां समय समय पर कंगना रनौत से लेकर मल्लिका शेरावत कर तमाम हसीनाओं मे अपने रेड कार्पेट लुक से फैंस की सांसे थमा दी हैं तो वहीं इस साल जानिए कौन-कौन पहली बार इस रेड कार्पेट पर डेब्यू करने जा रहा है।

Recommended Video

Sara Ali Khan निकली Cannes 2023 में जलवा बिखेरने, अपने Debut के लिए बोलीं- Kedarnath से Cannes तक!

सारा अली खान
सारा अली खान कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए रवाना हो चुकी हैं। उन्हे पैपराजी ने एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया। सारा अली खान जो कि अपने बिंदास फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं, उनके रेड कार्पेट लुक का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ईशा गुप्ता
अभिनेत्री ईशा गुप्ता का नाम भी इस बार के कान्स डेब्यूटेंट्स के लिए फाइनल बताया जा रहा है। ईशा फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर पसंद की जाती हैं। ऐसे में ईशा के लुक का भी सभी को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

मानुषी छिल्लर
पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में मानुषी एक्ट्रेस अनुष्का के साथ नजर आएंगी।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा इस साल कान फिल्म फेस्टिवल डेब्यू करने वाली है। एक्ट्रेस इस इवेंट में उस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी, जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केट विंसलेट होगी।

सनी लियोनी
सनी लियोनी भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी। सनी कान्स 2023 के इवेंट में शामिल होकर रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। ये पहली बार होगा, जब सनी इस इवेंट में शामिल होंगी।

विजय वर्मा
विजय वर्मा भी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई देंगे। हालांकि आपको बता दें कि जैसा कि एक्टर ने भी सोशल मीडिया पर साफ किया है ये उनका डेब्यू नहीं है बल्कि 10 सालों बाद वो कान्स में शिरकत करने वाले हैं। साल 2013 में विजय वर्मा ने कान्स में डेब्यू किया और इसके बाद वो अब यहां दिखाई देने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X