इंटरनेट के राजा-रानी, सलमान-अनुष्का
यूं तो सबको पता है कि बॉलीवुड के मिस्टर दंबग हर फार्मेंट में सुपरहिट है। लोग उनके बारे में हर एक बात जानने को बेताब रहते हैं, वो उन्हें पागलों की तरह खोजते हैं। इसी कारण भारत में इंटरनेट सर्चिंग में सलमान खान अव्वल है इसलिए उन्हें इंटरनेट का राजा कहा जा रहा है।
तो वहीं महिलाओं में बाजी मारी है अनुष्का शर्मा ने। कैटलॉग पोर्टल ख्वाब डॉट काम द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, दिसम्बर 2012 और जनवरी 2013 में स्त्रियों की श्रेणी में अनुष्का शर्मा को इंटरनेट पर सबसे अधिक ढूंढ़ा गया। इसलिए इंटरनेट क्वीन हुई ना अनुष्का शर्मा।
अनुष्का ने साल 2008 में यशराज की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। इस फिल्म में उनका रोल बेहद ही सीधा-सादा था। लेकिन इस फिल्म की सलवार-कमीज वाली अनुष्का ने तब से आज तक 8 फिल्मों में काम किया है।जिनमें से पहली फिल्म को छोड़कर उन्होंने हर फिल्म में लिपलॉक सींन दिया है जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई लेकिन अनुष्का ने देखा कि इस तरह के सींस से उनकी टीआरपी लगातार बढ़ रही है इसलिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना किसिंग अभियान जारी रखा ह और अपनी आने वाली फिल्म पीके में वो आमिर खान के साथ अब तक का सबसे लंबा किस सीन करे जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
