#Teaser: अनुष्का ने तो बस सुलतान का ट्रेलर दिखाया...पिक्चर अभी बाकी है!
अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर सुलतान का दूसरा टीज़र रिलीज़ हो रहा है जो अनुष्का शर्मा की कहानी बयान करेगा। यही कारण था कि पहले टीज़र से अनुष्का शर्मा को गायब रखा गया।
हाल ही में अनुष्का शर्मा के सुलतान पोस्टर की भी झलक दिखी जहां वो ज़बर्दस्त लग रही हैं और एक पहलवान को धोबी पछाड़ दे रही हैं।
अनुष्का शर्मा के किरदार को अब तक काफी छिपा कर इसलिए रखा गया था कि क्योंकि यशराज फिल्म्स उनकी पहली झलक उनके जन्मदिन पर तोहफे के रूप में देना चाहता था।
[OUCH: सलमान के साथ ये सीन करने में अनुष्का हो गईं पानी पानी!]
अब फिल्म में अनुष्का की पहली झलक मिल गई है। उनके किरदार का नाम है आर्फा। और नया टीज़र आर्फा की कहानी होगा। हालांकि इसमें आर्फा और सुलतान का रोमांस होगा या नहीं, ये देखने के लिए थोड़ा सा इंतज़ार करना होगा।
लेकिन असली पिक्चर तो अभी बाकी है। यानि कि सुलतान का ट्रेलर, जो अगले महीने दर्शकों के सामने होगा। फिल्म ईद पर रिलीज़ हो रही है और अभी तक, शाहरूख की रईस के साथ क्लैश हो रही है। जानिए सुलतान से है दर्शकों को क्या उम्मीदें -


Click it and Unblock the Notifications