..................... Anushka Sharma's role in Rajkumar Hirani Ranbir Kapoor's Sanjay Dutt biopic revealed - Hindi Filmibeat

Just In: 2018 की सबसे धमाकेदार फिल्म....और ये होगा एकदम धमाकेदार पहला सीन!

राजकुमार हिरानी स्टारर दत्त बायोपिक एक बार फिर जून तक के लिए पोस्टपोन कर दी गई है और फैन्स, फिल्म की छोटी मोटी डीटेल्स के साथ ही खुशी मना ले रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट काफी तगड़ी है।

फिल्म में रणबीर कपूर - संजय दत्त, परेश रावल - सुनील दत्त, मनीषा कोईराला - नरगिस दत्त, दीया मिर्ज़ा - मान्यता दत्त, सोनम कपूर - टीना मुनीम, करिश्मा तन्ना - माधुरी दीक्षित और विक्की कौशल - कुमार गौरव के किरदार में दिखाई देंगे।

anushka-sharma-s-role-rajkumar-hirani-ranbir-kapoor-s-sanjay-dutt-biopic-revealed

अब खबर है कि फिल्म में अनुष्का शर्मा के किरदार का खुलासा हो गया है। फिल्म में अनुष्का शर्मा एक काल्पनिक किरदार में है। अनुष्का की भूमिका एक जर्नलिस्ट की है, जो फिल्म की सूत्रधार है।

यानि कि कहानी की शुरूआत ही अनुष्का शर्मा करेंगी। अनुष्का ने ये फिल्म केवल राजकुमार हिरानी और रणबीर के लिए की है। और पहली बार होगा जब वो किसी फिल्म में कैमियो करती नज़र आएंगी।

संजय दत्त की ज़िंदगी काफी कंट्रोवर्शियल रही है ऐसे में उनके जीवन को उनके नज़रिए से जानने में काफी मज़ा आने वाला है।

लोगों को ये देखने का इंतज़ार है कि राजकुमार हिरानी कितनी सच्चाई से ये बायोपिक बना रहे हैं। क्योंकि वो संजय दत्त के काफी अच्छे दोस्त हैं। तो देखना है कि क्या वो संजय की गलतियों पर परदा डालते हैं या जो जैसा है वैसा ही परोसते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X