#Ouch: 24 मार्च 2017...ये सुपरस्टार फिल्म बिकेगी या टिकेगी
अनुष्का शर्मा सुलतान के बाद ऐ दिल है मुश्किल में लोगों का दिल चुरा चुकी हैं और अब जाकर उनकी अगली फिल्म फिल्लौरी का इंतज़ार हो रहा था लेकिन अनुष्का की फिल्लौरी ने तो फैन्स का दिल ही तोड़ दिया।
अनुष्का शर्मा बिल्कुल हटके सुपरस्टार है। शाहरूख खान से लेकर सलमान खान और आमिर खान के बीच भी उनकी अहमियत फिल्म में बराबर की होती है। उनका रोल पैरेलल लीड होता है...हमेशा और वो कभी फिल्म में बिना किसी ज़रूरत के हों, ऐसा नहीं होता है।
अपना प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले NH 10 बनाकर अनुष्का ने फैन्स का दिल जीत लिया था और इसी वजह से उनकी अगली फिल्म फिल्लौरी का इंतज़ार सबको बेसब्री से था लेकिन अनुष्का दिल तोड़ने वाली है या जीतने वाली है इसका फैसला होगा।

दरअसल, अनुष्का शर्मा के फिल्लौरी ट्रेलर को ंमिला जुला ऱिस्पॉन्स मिला हैं। कुछ फैन्स को ये पसंद आया तो कुछ ने इसे जॉनी डेप की एक हृॉलीवुड फिल्म का कॉपी बताया है।
फिल्म की कहानी है एक लड़के की जो मांगलिक है और इस कारण उसकी शादी पहले पेड़ से कराई जाती है। लेकिन पेड़ पर होती है एक भूतनी जो ल़ड़के को अपना पति मान लेती है, क्योंकि भई...उसकी शादी हुई है। लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट है।
[#MustRead: "मैं केवल किसी खान के 100 करोड़ पर ऐश नहीं कर सकती!"]
अब ये ट्विस्ट दर्शक पचा पाते हैं या नहीं ये तो 24 मार्च को फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि कई बार हॉलीवुड फिल्में कॉपी करने के बाद भी बॉलीवु़ड ने कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं।
[पहली तस्वीर के साथ पेश है 2017 की सबसे मीठी फिल्म]
लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि ये कॉपी वाला फॉर्मूला लोग पचा नहीं पाते और फिल्में दर्शक नकार देते हैं। हालांकि अनुष्का से लोगों को उम्मीदें काफी हैं। जानिए अब तक किस किस ने किया है हॉलीवुड का फॉर्मूला कॉपी -


Click it and Unblock the Notifications