अनुष्का शर्मा की परी फ्लॉप होकर भी सुपरहिट, जानिए क्यों
अनुष्का शर्मा का हालिया रिलीज फिल्म परी की अच्छी खासी तारीफ हुई थी और लोगों को लंबे समय बाद एक ऐसी हॉरर फिल्म देखने को मिली जो वाकई हॉरर फिल्म है और लोगों को खूब पसंद भी आई। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई नहीं कर पाई लेकिन फिर भी फिल्म हिंदी से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक को इंप्रेस करने में सफल रही। जी हां अनुष्का शर्मा के बारे में सभी जानते हैं कि वो स्क्रिप्ट ध्यान में रखकर फिल्में करती हैं और परी तो अनुष्का शर्मा के प्रोड्क्शन हाउस की फिल्म है।
अनुष्का शर्मा की एनएच 10 के बाद परी भी अब तमिल में बनाई जाएगी। सूत्रों की मानें तो "फिल्म की अनाउंसमेंट एक बार डील हो जाने के बाद की जाएगी और ये अनुष्का के लिए काफी बड़ी सफलता है।" अनुष्का शर्मा की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म एनएच भी को समीक्षकों ने खूब सराहा था।

फिल्म काफी चर्चा में भी रही थी। इस फिल्म में तृषा ली़ड रोल में नजर आएंगी। परी के बारे में फिलहाल आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। अनुष्का शर्मा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हर किरदार के साथ न्याय करती हैं और फिल्में भी काफी सोच समझकर करती हैं। आज की तारीख में अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड की सबसे प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस में से एक माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











