..................... Anushka Sharma's New Pic From Sui Dhaaga Set Is Now Viral - Hindi Filmibeat

इस सुपरस्टार को पहचान नहीं पाएंगे आप, सेट पर से तस्वीरें हुई VIRAL

By Shweta K

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा की शूटिंग मध्य प्रदेश के चंदेरी में हो रही है। इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म के सेट पर की अनुष्का शर्मा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर को देखकर आप अनुष्का शर्मा को नहीं पहचान पाएंगे। अनुष्का शर्मा इन तस्वीरों में बिल्कुल डी-ग्लैम अवतार में नजर आ रही हैं। वरुण धवन का सुई धागा का लुक भी लोगों के सामने आ चुका है और लोगों को काफी पसंद आया था। बहरहाल आप भी देखिए अनुष्का शर्मा की सेट पर की नई तस्वीरें जो धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

anushka-sharma-s-new-pic-from-sui-dhaaga-set-is-going-viral

यशराज बैनर तले बन रही फिल्म सुई धागा 28 सिंतबर को रिलीज होगी।पहले भी फिल्म के सेट से अनुष्का शर्मा का लुक लीक हुआ था जो लोगों को काफी पसंद आया था।। कोई शक नहीं कि इस सिंपल साड़ी लुक में अनुष्का शानदार लग रही हैं और कहीं ना कहीं अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किरदार कितना मजबूत होगा।

शरत कटारिया इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और इसके पहले भी वो दम लगा के हईसा जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।इस फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है। यह आत्म- निर्भरता और देश की भावना को दिखाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X