शादी की दूसरी सालगिरह पर अनुष्का ने विराट से कही दिल की बात- आग की तरह वायरल हुआ पोस्ट
बॉलीवुड और खेल जगत की सबसे पसंदीदा जोड़ी यानि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए आज का दिन काफी ज्यादा शानदार है। बता दें कि आज दोनो अपनी शादी की दूसरी सालगरिह मना रहे हैं और इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने एक खूबसूरत पोस्ट किया है। अनुष्का शर्मा ने शादी की एक तस्वीर साझा की है और लिखा है.. "किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखना है" -विक्टर ह्यूगो प्यार के बारे में बात यह है कि यह सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है।
यह एक मार्गदर्शक, एक प्रस्तावक, पूर्ण सत्य का मार्ग है। और मैं धन्य हूँ, वास्तव में, पूर्ण रूप से धन्य हूँ, तुम्हें पाया है। गौरतलब है कि विराट कोहली ने भी अनुष्का शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर एक शानदार मैसेज लिखा है कि..

वास्तव में केवल प्रेम है और कुछ नहीं। और जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति के साथ आशीर्वाद देता है जो आपको यह महसूस करता है कि हर रोज, आपके पास बस एक भावना है, आभार।
बता दें कि दोनो ने साल 2017 में आज के ही दिन शादी की थी और वो शादी उस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक साथ काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications