एक और ब्लॉकबस्टर की BOOKING, 2 मार्च 2018 को होगी बंपर ओपनिंग
अनुष्का शर्मा स्टारर परी सबको काफी ज़्यादा डरा चुकी है और अब फिल्म के बारे में एक और दिलचस्प खबर बाहर आई है। दरअसल, अभी तक सबको लगा कि परी में अनुष्का के कैरेक्टर का नाम परी है। लेकिन ऐसा नहीं है।
फिल्म की जो नई डीटेल्स बाहर आई हैं इसके बाद, 2 मार्च 2018 की तारीख इस साल की एक और ब्लॉकबस्टर के नाम पर बुक कर दीजिए। क्योंकि इन सभी डीटेल्स के कारण, फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलने वाली है।

फिल्म में अनुष्का शर्मा के किरदार का नाम रूखसाना है। वो एक आम सी लड़की है जो किन्हीं परिस्थितियों के चलते घर से अलग हो जाती है। और इसी दौरान, उस पर एक साया पड़ जाता है।
अब क्या रूखसाना में जो साया है वो परी है। ये देखने के लिए तो फिल्म का इंतज़ार करना पड़ेगा। परी 2 मार्च को रिलीज़ हो रही है। खबर ये भी थीं कि फिल्म घरेलू हिंसा पर है।
माना जा रहा है कि परी का क्लाईमैक्स बॉलीवुड के अब तक के बेस्ट कलाईमैक्स सीन में है। फिल्म का ट्विस्ट सब कुछ बदल कर रख देगा।


Click it and Unblock the Notifications