अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा- क्यों 29 साल में ही कर ली विराट कोहली से शादी!
'द परफेक्ट कपल' अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में शादी किया। बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों का यह मिलन फैंस को क्रेजी कर गया। लेकिन साथ ही सबके दिमाग में यह सवाल भी रहा कि अनुष्का ने एक्ट्रेस होकर भी 29 साल में ही शादी करने का फैसला क्यों लिया? जबकि उनका करियर टॉप पर था और एक के बाद एक हिट फिल्में उनके पाले में थी।
बहरहाल, अब एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्मफेयर को दिये इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 29 साल में शादी करने का फैसला क्यों लिया।

अनुष्का शर्मा ने कहा- हमारी ऑडियंस हमसे इतनी ज्यादा जुड़ी हुई है जितनी इंडस्ट्री भी नहीं जुड़ी है। ऑडियंस कलाकारों को सिर्फ स्क्रीन पर देखना चाहती है। उन्हें आपकी निजी जिंदगी से कुछ मतलब नहीं है। आज के दर्शक बहुत अधिक समझदार हो गए है और उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि अभिनेत्री शादी-शुदा है या नहीं, अभिनेत्री मां गई है या नहीं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा- मैंने 29 साल की उम्र में शादी कर ली जो एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से कम है। मैंने ऐसा किया क्योंकि मुझे प्यार हो गया था.. और मैं उससे प्यार करती हूं। शादी एक ऐसी चीज है जो रिश्ते को आगे ले जाती है। मैं हमेशा इस बात के लिए खड़ी रही हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए।
दूसरी एक्ट्रेसस का उदाहरण देते हुए अनुष्का ने कहा, मुझे खुशी है कि बाकी अभिनेत्रियां भी ऐसा कर रही हैं। जो प्यार करते हैं वो सामने आ रहे हैं और इसका इजहार कर रहे हैं। एक कपल को साथ देखना बेहद खूबसूरत अहसास है।
अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ अपने रिश्ते पर कहा कि हमारा रिश्ता इमानदारी का है और दोनों एक दूसरे के काम का बहुत सम्मान करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

