विराट को पता है मुझे क्या खाना है और कैसे मुझे हंसाना है- अनुष्का शर्मा

सुपरस्टार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय विराट के कोहली के साथ नए साल की पार्टी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में दोनो विदेश घूमने गए थे। इस समय अनुष्का शर्मा का एक बयान सामने आ रहा है जिसमें उन्होने विराट कोहली के साथ अपने संबंध को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो कुछ खाती हुई नजर आ रही हैं।

अनुष्का ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. मेरे पति जानते हैं कि मुझे क्या खाना है और कैसे मेरे चेहरे पर हंसी आएगी। ये तस्वीर काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। काफी शानदार तरीके से अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ नए साल की शानदार शुरुआत की थी।

anushka sharma, virat kohli, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली

बता दें कि अनुष्का शर्मा नए साल के पहले वरुण धवन और नताशा दलाल के साथ नजर आईं थीं। नए साल के अलावा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस समय स्विट्जरलैंड में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं।

इन दोनों ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेलकर फ्री हुए हैं और अब श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली अगली सीरीज से पहले छुट्टियों का लुत्फ ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X