दीपिका पादुकोण के बाद अब अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटे अकाय की झलक, तस्वीर देख फिदा हुए फैन्स

Anushka Sharma

Anushka Sharma shared son Akaay Kohli Photo: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेटे के जन्म के बाद से लंदन में रह रहे हैं। विराट कोहली प्राइवेसी में रहना पसंद करते हैं। उन्होंने ना तो आज तक बेटे का चेहरा दिखाया है और ना ही बेटी का।

विराट कोहली की जन्मदिन पर अनुष्का ने दिया सरप्राइज
लेकिन आज विराट कोहली के 36वें जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने बेटे विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है साथ ही में अनुष्का ने अपने बेटे अकाय की पहली झलक भी दिखाई है। जी हां, शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि विराट कोहली बेटी वामिका को साइड से गोदी में पकड़ते दिख रहे हैं। वहीं उनके हाथ में नन्हा अकाय नजर आ रहा है।

अनुष्का ने दिखाई बेटे की झलक
अनुष्का शर्मा ने दोनों ही बच्चों के चेहरे को येलो और पिंक हार्ट इमोजी से कपल कर दिया है, लेकिन फिर भी बेटे अकाय की एक झलक देख फैन्स तो दीवाने ही हो गए हैं। बता दें कि इस तस्वीर को शेयर किए हुए अभी चंद मिनट ही हुए हैं और अनुष्का द्वारा शेयर की गई विराट और बच्चों की तस्वीर पर 1.5 मिलियन से भी ज्यादा लाइक आ गए हैं।

तस्वीर पर लगी कमेंट की लंबी लाइन
इस तस्वीर पर कमेंट्स की बाढ़ आती नजर आ रही है। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- वाऊ कितना क्यूट है अकाय। अगर चेहरा भी दिखता तो बहुत अच्छा लगता। त तो वहीं दूसरे ने कहा परफेक्ट फैमिली। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नजर ना लगे दोनों बच्चों को।

इसी साल हुआ बेटे का जन्म
आपको बता दें कि अनुष्का और विराट के बेटे का जन्म इसी साल 15 फरवरी को लंदन में हुआ था। अनुष्का बेटे को एक बार भारत ला चुकी हैं, लेकिन अब परिवार विदेश में ही रहता है। हालांकि कई फैन्स को यह पसंद नहीं आता है कि कपल अपने देश से दूर है, लेकिन वहीं कई फैन्स को लगता है कि विराट लाइमलाइट से दूर रहना चाहते हैं तो यह उनकी च्वाइस है। फिलहाल तो अकाय की इस तस्वीर ने खलबली मचा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X