..................... Anushka Sharma Retired Colonel Father Becomes A Monk Know The Truth - Hindi Filmibeat

Fact Check: ऐश-ओ-आराम की जिंदगी छोड़ साधु बने अनुष्का शर्मा के फ़ौजी पिता? जानें वायरल तस्वीरों की सच्चाई

Anushka Sharma Father Become Monk: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर चीजें बहुत तेजी से वायरल हो जाती हैं और उतनी ही तेजी से अफवाहें भी काफी लोगों के बीच फैल जाती है। अब हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है जो सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहा है। दरअसल दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पिता साधु बन चुके हैं। लेकिन जब इस खबर की पड़ताल हुई तो सच कुछ और ही निकल कर आया।

Anushka Sharma

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की आईपीएल जीत के ठीक बाद में क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ में वृंदावन पहुंचे। वहां पर वह प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम राधा केली कुंज पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।

इसी दौरान एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जहां पर अनुष्का और विराट प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में प्रवेश करते हुए नजर आ रहे थे। उनके साथ में एक संत भी देखे गए। जिन्होंने पीले वस्त्र पहने हुए थे और सिर मुंडवाया हुआ था। उन्हें देखने के बाद में सोशल मीडिया पर काफी लोगों का कहना था कि यह अनुष्का के पिता है और अब वह मोह माया को त्याग कर चुके हैं। वह साधु बन चुके हैं। इस वीडियो के कैप्शन में यह भी लिखा गया कि अनुष्का शर्मा के पिता अजय शर्मा जो आर्मी कर्नल थे वह अब साधु बन चुके हैं।

लेकिन इस अफवाह में कोई भी सच्चाई नहीं है और अनुष्का शर्मा के पिता जो फोटो में दिख रहे हैं वह नहीं है। दरअसल अनुष्का शर्मा के पिता का नाम अजय कुमार शर्मा है और वह रिटायर्ड कर्नल है। जिन्होंने भारतीय सेवा में रहकर कारगिल युद्ध जैसी लड़ाइयां लड़ी। वह पूरी तरीके से सामान्य जीवन जी रहे हैं। लेकिन जो वायरल वीडियो और तस्वीरों में नज़र आ रहे हैं वो प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम के ही एक सेवादार हैं। जब विराट और अनुष्का आश्रम में जा रहे थे तो उनके साथ में ही वह अंदर आश्रम में जा रहे थे तभी यह फोटो ली गई और झूठी खबर फैलाई गई।

Read more about: anushka sharma virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X