क्या सच में दीपिका की किस्मत में सलमान नहीं हैं, फिर हो सकती हैं रिप्लेस!

सलमान खान यशराज फिल्म्स के अगले प्रोजेक्ट में फाइनल किए जा चुके हैं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है फिर भी खबर पक्की थी कि यशराज फिल्म्स ने सलमान खान और दीपिका पादुकोण को अपनी अगली फिल्म के लिए फाइनल किया है। फिल्म का नाम है सुलतान।

लेकिन अब आ गया है कहानी में ट्विस्ट। पीके के बाद से अनुष्का शर्मा की फैन फॉलोइंग और मार्केट वैल्यू दोनों में ज़बर्दस्त इज़ाफा हुआ है और माना जा रहा है कि अनुष्का को लेकर यशराज फिल्म्स किसी प्रोजेक्ट पर जल्द काम करेगा। पहले ये प्रोजेक्ट एक क्रिकेटर की लव स्टोरी था जिसके लिए रानी मुखर्जी विराट कोहली और अनुष्का को साइन करना चाहती थीं पर बात नहीं बनी।

तो अब सुल्तान की स्टारकास्ट पर फिर से विचार किया जा रहा है और अगर सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह अनुष्का शर्मा को फाइनल किया जा सकता है। हालांकि सलमान खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित थे और उससे भी ज्यादा उत्साहित खुद दीपिका थीं।

ALSO READ: क्यों हैं दीपिका पादुकोण सबकी फेवरिट

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये पूछे जाने पर कि वो हर फिल्म में शाहरूख के साथ ही काम क्यों करती हैं, पर जवाब भी यही दिया था कि शायद उनकी किस्मत में सलमान खान नहीं लिखे हैं इसीलिए हर बार उनकी जोड़ी बनते बनते रह जाती है।

जैसी खबरें आ रही है उस हिसाब से एक बार फिर दीपिका और सलमान खान की जोड़ी बनते बनते रह सकती है। क्या वाकई दीपिका पादुकोण की किस्मत में सलमान खान नहीं हैं?

आपका FAN TEST, अगर हैं सलमान खान के फैन तो होनी चाहिए ये चीज़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X