विराट कोहली का फ्लाइंग किस और अनुष्का का रिएक्शन, कैमरे में कैद हो गया ये नजारा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लगभग हर मैच मे एक दूसरे के साथ ही होते है और अनुष्का विराट का मैच देखने जरूर जाती है। बता दें कि हाल में ही अपने पुराने अंदाज में दोनो फिर से नजर आए विराट कोहली ने टेस्ट में अंग्रेजों के खिलाफ शानदान शतक लगाया। इसके बाद अनुष्का खड़े होकर ताली बजा रही थी और फिर वो हुआ जिसका सभी को इंतजार होता है..विराट कोहली ने मैदान से ही अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दे दी।
होना क्या था उसके बाद ये फोटो लगातार वायरल हो रही है और लोग इसको जमकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। बता दें कि लगातार खराब प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम में विराट अकेले योद्धा है जो हर मैच के लिए संघर्ष कर रहे है।

विराट कोहली की बात करें तो वो अब तक 23 शतक टेस्ट मैंचो में लगा चुके है और शानदार बल्लेबाजी कर रहे है। विराट कोहली अकेले ऐसे बल्लेबाज है जिनके पास वो हुनर है कि वो सचिन के रिकॉर्ड्स तक पहुंच सकते है।
अनुष्का शर्मा इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है और सुई धागा के प्रमोशन में व्यस्त चल रही है और इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आने वाले है।
फिल्म ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है। फिल्म के लिए काफी समय से वरुण धवन और अनुष्का शर्मा मेहनत कर रहे है और इस फिल्म के कई पोस्टर भी रिलीज हो चुके है जो कि लोगो को काफी ज्यादा पसंद आ रहे है।
फैंस को फिल्म के पोस्टर काफी ज्यादा पसंद आया है और वरुण-अनुष्का दोनो काफी अलग अंदाज में फिल्म के ट्रेलर में सामने आए है।


Click it and Unblock the Notifications
