विराट कोहली के काम पर उठी उंगलियां, अनुष्का शर्मा ने सबको लताड़ दिया
अनुष्का शर्मा एक No nonsense महिला हैं। यही कारण है कि वो ज़्यादातर सोशल मीडिया से अपनी दूरी बनाकर रखती हैं क्योंकि जब अनुष्का बोलना शुरू करती हैं तो फिर सबकी बोलती बंद हो जाती है। और इस बार अनुष्का शर्मा ने बोलती बंद की है पूर्व क्रिकेटर फारूख इंजीनियर की।
दरअसल, हाल ही में एक बयान में फारूख ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी को चाय परोसते तक देखा है।

अनुष्का ने एक खत लिखकर ट्विटर पर पोस्ट किया है और कहा कि मेरी चुप्पी को लोग मेरी कमज़ोरी समझ रहे हैं। मेरे बारे में कहा गया है कि मैं बंद कमरे की बैठकों का हिस्सा थी और सेलेक्शन में मेरी भी राय ली गई। ऐसा कहने वाले लोग मुझे सुबूत दें।


Click it and Unblock the Notifications











