टीम इंडिया के साथ तस्वीर पर ट्रोल अनुष्का ने दिया ऐसा जवाब, उतर जाएगें ट्रोलर्स के चेहरे
Recommended Video

अनुष्का शर्मा इस समय फिल्म सुई धागा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है। बता दें कि अनुष्का शर्मा की इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है और काफी ज्यादा धमाल मचा रहा है। बात करतें है कुछ दिनों पहले वायरल हुई एक तस्वीर की जिसमें अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के साथ फोटो पर ट्रोल हो गई थी। जी हां इस फोटो ने काफी ज्यादा बवाल किया था और वो ट्रोलर्स के निशाने पर थी।
इस बारे में अपना रिएक्शन देते हुए अनुष्का ने कहा कि मैं इन ट्रोलर्स की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती हू। उनका कहना है कि ये सब सिर्फ अटेंशन पाने के लिए किया जाता है।

बता दें कि लोगों को इस बात की वजह से गुस्सा आ गया था कि अनुष्का शर्मा टीम इंडिया की रो में सबसे आगे खड़ी थी और देश के खिलाड़ी उसी रो में सबसे पीछे खड़े थे।
हालांकि अनुष्का शर्मा ने इस बात को काफी हल्के में लिया है और उन्होने कहा कि ऐसे लोगों को वो अटेंशन नहीं देती है। बता दें कि ये सब उन्होने फिल्म सुई धागा के ट्रेलर लॉंच इवेंट में कहा औऱ उनके साथ उस समय वरुण धवन भी मौजूद थे।
फिलहाल फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है और इस ट्रेलर में पता चल रहा है कि दर्जी के किरदार में वरूण धवन और उनकी पत्नी ममता बनी अनुष्का अपने किरदारों में दमदार दिख रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। जबकि फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। बता दें कि अनुष्का शर्मा अक्सर कैप्टन कोहली यानि अपने पति के साथ किसी ने किसी सीरीज में चियर करने पहुंच ही जाती है।
ये पहली बार नहीं है कि अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया गया हो और उन्होने उसी तरह से उस बात को इग्नोर कर दिया हो।


Click it and Unblock the Notifications
