..................... Anushka Sharma Reaction On Virat Kohli Wicket Anushka Sharma sad when virat lost the match - Hindi Filmibeat

विराट कोहली के उड़े स्टंप, कोहली के बोल्ड होते ही अनुष्का शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन... मिनटों में वायरल

Anushka Sharma Reaction On Virat Kohli Wicket

Anushka Sharma Reaction On Virat Kohli Wicket: चिन्नास्वामी के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रिकॉर्ड्स की बरसात कर डाली है। ऐसे में बड़े मैच में विराट कोहली अपना जलवा नहीं बिखेर सके और सस्ते में पवेलियन लौटे। विराट कोहली के रन आउट होने के बाद स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने ऐसा रिएक्शन दिया जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली ने अपनी पारी का आगाज शानदार अंदाज में किया और पहली तीन ही गेंदों पर एक बाउंड्री समेत 6 रन बटोरे। हालांकि, सीएसके के इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे आकाश सिंह ने चौथी गेंद पर जोरदार वापसी करते हुए कोहली को बोल्ड कर दिया। विराट ने गेंद पर जोर से प्रहार करने का प्रयास किया और बॉल उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी।

Recommended Video

Virat Kohli को Out होता देख और MS Dhoni के लिए ऐसी गूंज सुन Anushka Sharma ये क्या बोल गई? FilmiBeat

कोहली का विकेट चटकाने के बाद आकाश सिंह ने जमकर जश्न मनाया। वहीं, आरसीबी के पूर्व कप्तान के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा बेहद मायूस नजर आईं। सोशल मीडिया पर अनुष्का का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में आरसीबी के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया है। डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 83 रन कूटे, तो रहाणे ने 20 गेंदों पर 37 रन जड़े। वहीं, शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 52 रन कूटे। आखिरी ओवरों में मोईन अली ने 9 गेंदों पर 19 रन जड़े और वह नाबाद लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X