#BangaloreMolestaion...अनुष्का शर्मा को आया गुस्सा..ट्विटर पर निकाली भड़ास
बेंगलुरु में हुए मोलेस्टेशन पर अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया है। आइए जानते हैं क्या कहना है अनुष्का का।
बेंगलुरु में हुए मोलेस्टेशन के बाद पूरा देश आगबबूला हो चुका है। हर कोई सरकार से इस पर कड़ा कदम उठाने की मांग कर रहा है। यहां तक कि बॉलीवुड सितारे भी इस केस को जानने के बाद गुस्से से भरे हुए हैं। हाल ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस केस को काफी शर्मनाक बताया है।

अनुष्का शर्मा ने कहा ''भीड़भाड़ वाले इलाकों में लड़कियां मोलेस्टेशन का शिकार होती हैं और वहां मौजूद लोग सिर्फ देखते रहते हैं। इसी के साथ वो लड़कियों पर ही ताने कसने लगते है। उनके कपड़ों को इसका ज़िम्मेदार ठहराया जाता है और लड़कियों का रात को बाहर निकलना भी इसका कारण बताया जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐसे लोग समाज में बड़े पदों पर बैठे हैं।''
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) January 5, 2017
#TooMucH: अबू आज़मी के बेटे ने रूस्तम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की तुलना वेश्या से की!
आपको बता दें कि अनुष्का ही नहीं बॉलीवुड के कई जाने माने कलाकारों ने इस केस पर अपना रोष जताया है। सभी इस कांड की बुरी तरह निंदा कर रहे हैं और इसे शर्मनाक बता रहे हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, आमिर खान, संजय गुप्ता, श्रद्धा कपूर जैसी बॉलिवु़ड हस्तियां शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications