अनुष्का के सितारे बुलंद, आमिर के साथ करेंगी काम
यशराज फिल्म्स की खोज अनुष्का शर्मा के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। उनके सामने अब फिल्म निर्माताओं की लाइन नग गई है, हाल ही में उन्हें निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपनी फिल्म में साइन किया है।
खबर आई है कि पीके नाम की इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में होंगे। वैसे इस फिल्म के बारे में खबर आई थी कि आमिर ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है, क्योंकि वो फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी चाहते थे, जिसके लिए हिरानी तैयार नहीं थे।
लेकिन अब लगता है कि आमिर खान का समझौता हिरानी के साथ हो गया है वो इस फिल्म को करने के लि तैयार हो चुके हैं। अभी फिल्म की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन एक बात तो तय है कि अनुष्का के सितारें इनदिनों बुलंदी को छू रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications