मुंबई एयरपोर्ट पर लाखों के गहने के साथ अनुष्का शर्मा हिरासत में

आपको बता दें कि टोरंटो में हुए आईफा समारोह से अनुष्का शर्मा लौट कर मुंबई आ रही थी तब ही उनके साथ ये घटना हुई। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा तीन दिन के आईफा समारोह में जो कि कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित हुआ था में भाग लेने गयी थी। अनुष्का ने वहां पर लाइव परफार्मेंस भी दिया था। अनुष्का को बैंड बाजा बारात के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड भी दिया गया।
गौरतलब है कि पिछले महीने कान फिल्म समारोह से लौटते समय अभिनेत्री मिनिषा लांबा और बिपाशा बसु को भी कस्टम पुलिस ने उस समय हिरासत में लिया था जिस समय ये मुंबई एयरपोर्ट से तय राशि से ज्यादा गहने और पैसे लेकर बाहर निकल रही थी। जबकि कुछ महीने पहले पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान भी दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिये गये थे।
;

Click it and Unblock the Notifications











