..................... Anushka Sharma promotes homeopathy treatment netizens lashes out on did you give it to your children - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा ने कर दिया ऐसी चीज का प्रमोशन, आ गई आफत, भड़के लोग बोले- अपने बच्चो को भी ये दोगी क्या?

Anushka Sharma Homeopathy: अध्यात्म मार्ग पर चलने को लेकर अनुष्का शर्मा हर किसी की काफी तारीफें बटोरती हैं। लेकिन इस बार अनुष्का शर्मा भयंकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। अनुष्का शर्मा ने होम्योपैथी ट्रीटमेंट को सपोर्ट करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। उनका ये स्टैंड यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आया और अनुष्का शर्मा की आलोचना शुरू कर दी।

Anushka Sharma Homeopathy

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया डॉक्टर का वीडियो

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर रंजन शंकरन और बिजनेसमैन नमिता थापर के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि होम्योपैथी उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है और डॉ. राजन शंकरन ने उनके स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़े नजरिए को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

इसके साथ ही अभिनेत्री ने हेल्थ, बैलेंसड लाइफस्टाइल और मेटल अवेयरनेस को लेकर डॉ. शंकरन की समझ की सराहना की। उनके अनुसार, होम्योपैथी ने उनके व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डॉ. राजन शंकरन ने कही ये बात

डॉ. राजन शंकरन ने बातचीत में कहा कि होम्योपैथी को सिर्फ बीमारी का इलाज करने वाली पद्धति नहीं मानना चाहिए, बल्कि इसे पूरे स्वास्थ्य की देखभाल करने वाली प्रणाली के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अन्य चिकित्सा पद्धतियों की तरह होम्योपैथी की भी कुछ सीमाएँ हैं। उनके अनुसार, होम्योपैथी व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान देती है, जिससे उसे बीमारी से ठीक होने में मदद मिलती है।

हालांकि, अनुष्का की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोगों ने अभिनेत्री के व्यक्तिगत अनुभव का सम्मान करते हुए उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने होम्योपैथी की वैज्ञानिक वैधता पर सवाल उठाए।

एक यूजर ने लिखा, 'और अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर 67 मिलियन लोगों के लिए होम्योपैथी प्रमोट कर दी। मैं देखना चाहूंगा कि वो अपने बच्चों को डॉक्टर के बजाय होम्योपैथी पर लेकर जाएं।'

'ऐसे छद्म विज्ञान को बढ़ावा न दें जो मनुष्यों की मृत्यु का कारण बनता हो'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विराट कोहली की बीवी अब भारतीयों को होम्योपैथी की सलाह दे रही है। देश में फ्रॉड बाबा काफी नहीं थे, जो अब वह भारतीयों के बीच एक अनसाइंटिफिक और फ्रॉड दवा को प्रमोट कर रही हैं।'

कई यूजर्स ने कहा कि अब वो अनुष्का शर्मा के फैन नहीं, वहीं कुछ ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया और अपने निजी अनुभव शेयर कर बताया कि होम्योपैथी से उन्हें कितना फायदा मिला है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक अनुष्का शर्मा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Read more about: anushka sharma bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X