'सोनम- अनुष्का' हैं न्यू बेस्ट फ्रैंड्स!

सोनम कपूर की फिल्म 'डॉली की डोली' को भले ही दर्शकों ने पसंद नहीं किया, लेकिन उनकी करण जौहर से लेकर अनुष्का शर्मा तक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। अरबाज खान की फिल्म डॉली की डोली 23 जनवरी को रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल पाई। लेकिन सोनम कपूर हमेशा की तरह अपनी फिल्म से खुश हैं।

sonam kapoor

वहीं, सोनम की इस खुशी में साथ दिया है उनकी फ्रैंड अनुष्का शर्मा ने। जी हां, कैट-फाइट में विश्वास नहीं रखने वाली ये दोनों एक्ट्रेस आजकल एक- दूसरे की तारीफ करती दिखती हैं।

दिसंबर में अनुष्का शर्मा की फिल्म 'पीके' रिलीज हुई थी। लिहाजा, सोनम कपूर इन दिनों अनुष्का शर्मा की काफी तारीफ कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, सोनम आजकल जिससे भी मिलती हैं उससे अनुष्का शर्मा की तारीफों के पुल बांधने लगती हैं। सोनम ने पिछले दिनों अनुष्का की फिल्म ‘पीके' देखी थी और उन्हें लगता है कि इस साल सारे अवार्ड्स अनुष्का को ही मिलने चाहिए।

वहीं, जब सोनम ने इतनी अच्छी बातें कहीं तो अनुष्का कैसे पीछे रहती। अनुष्का भी हाल ही में सोनम की फिल्म ‘डॉली की डोली' के प्रीमियर पर पहुंची थीं जहां उन्होंने भी सोनम की जमकर तारीफ की। बहरहाल, लगता है कि अनुष्का और सोनम के बीच एक दोस्ती की शुरूआत हो चुकी है। उम्मीद है कि इस नई दोस्त को पाकर सोनम कपूर आजकल बहुत खुश होंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X