समुद्र किनारे बिकिनी में अनुष्का शर्मा का जबरदस्त अंदाज- विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन

By Staff

Recommended Video

Anushka Sharma's husband Virat Kohli reacts on her bikni Photo; Check Out |FilmiBeat

अनुष्का शर्मा मियामी में छुट्टियां मना रही हैं। फिल्म जीरो के बाद फिलहाल अनुष्का किसी फिल्म से नहीं जुड़ी हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। इस तस्वीर में अनुष्का समुद्र किनारे बिकिनी पहने दिख रही हैं और उनकी स्माइल तस्वीर को और खूबसूरत बना रही है। फैंस को एक्ट्रेस का यह अंदाज काफी पंसद आ रहा है और लोग तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं।

अनुष्का ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- Sun kissed & blessed.. जहां एक ओर फैंस अनुष्का की तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं, पति विराट कोहली ने भी इस तस्वीर पर रिएक्शन दिया है।

Anushka Sharma

कोई शक नहीं कि विराट- अनुष्का को फैंस 'परफेक्ट कपल' क्यों मानते हैं। अनुष्का की तस्वीर पर विराट ने दिल वाला इमोजी बनाया है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

बहरहाल, फिल्मों से ब्रेक लेकर फिलहाल अनुष्का विराट के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म की घोषणा करेंगी। बता दें, अनुष्का की आखिरी फिल्म 2018 दिसंबर में आई 'जीरो' थी, जिसमें वो शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ दिखीं थी। लिहाजा, 8 महीने से अनुष्का फिल्मों से दूर हैं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने को लेकर अफवाहें उड़ी थीं। जिस पर अनुष्का ने कड़ाई से जवाब देते हुए कहा था, एक एक्ट्रेस शादी करती है और तो उससे अगला सवाल प्रेग्नेंसी को लेकर ही पूछा जाता है। क्यों ऐसा माहौल बना दिया जाता है जहां किसी इंसान को जबरदस्ती सफाई देनी पड़ती है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा- मैंने 29 साल की उम्र में शादी कर ली जो एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से कम है। मैंने ऐसा किया क्योंकि मुझे प्यार हो गया था.. और मैं उससे प्यार करती हूं। शादी एक ऐसी चीज है जो रिश्ते को आगे ले जाती है। मैं हमेशा इस बात के लिए खड़ी रही हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X