ZERO POSTER के साथ ही बाहर आया फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सीक्रेट

Recommended Video

Shahrukh Khan's Zero poster with Anushka Sharma & Katrina Kaif OUT| FilmiBeat

शाहरूख खान ने ज़ीरो का पोस्टर कल रात ही धमाके की तरह ट्वीट कर दिया है और इसी के साथ बाहर आया फिल्म को लेकर एक और अहम खुलासा। दरअसल, फिल्म में शाहरूख खान का किरदार बऊआ सिंह बौना है ये सब जानते थे। कैटरीना कैफ फिल्म में एक एक्ट्रेस का रोल निभा रही हैं ये भी सब जानते थे। लेकिन अनुष्का क्या कर रही हैं ये किसी को नहीं पता था।

अब फिल्म से जैसे ही अनुष्का का पोस्टर बाहर आया, ये सामने आ चुका है कि फिल्म की जान और खिलखिलाहट दोनों ही अनुष्का शर्मा हैं। अनुष्का फिल्म के पोस्टर में व्हील चेयर पर बैठी दिखाई दे रही हैं जिससे ये साफ है उनका किरदार शाहरूख खान की बराबरी का है। शाहरूख जहां फिल्म में बौने बने हैं वहीं अनुष्का, शारीरिक विकलांगता का शिकार हैं।

anushka-sharma-plays-physically-challenged-girl-in-zero

अनुष्का के किरदार को इंट्रोड्यूस करते हुए आनंद एल राय ने लिखा कि ये मेरी कहानी का सबसे हंसता हुआ चेहरा है। वहीं शाहरूख ने भी उनके किरदार के साथ लिखा कि वो जो मेरे बराबर है। फिल्म में अनुष्का का किरदार काफी चैलेंजिंग है और फिल्म की जान है। ज़ीरो 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। और इतनी जानकारी के बाद फिल्म का इंतज़ार करना मुश्किल हो रहा है।

बॉलीवुड में कई एक्टर ऐसे चैलेंज वाले किरदार निभा चुके हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X