युजवेंद्र चहल की मंगेतर के साथ दिखीं प्रेगनेंट अनुष्का शर्मा, धड़ल्ले से वायरल हुई तस्वीर
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुबई में चल रहा है और वहां से कई शानदार फोटोज वायरल हो रही हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक रोमांटिक तस्वीर वायरल हुई थी जिसको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके अलावा अनुष्का शर्मा की एक शानदार तस्वीर और वायरल हो रही है। इस तस्वीर को आरसीबी के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा ने साझा किया है।
वो भी शनिवार को हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के मैच को देखने पहुंची थीं। जिस तस्वीर को धनश्री ने शेयर किया उसमें अनुष्का शर्मा और पार्थिव पटेल भी नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा इस समय अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में चल रही हैं और इन तस्वीरों में भी आपको अनुष्का का बेबी बंप दिखेगा। इसके अलावा लोगों अनुष्का शर्मा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी नजर आ रहा है।
फोटो में परी एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना है। इस मैच की बात करें तो बेंगलुरु ने मैच जीत लिया था। धनश्री ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी लोग, मेरे पहले मैच के कुछ अच्छे मोमेंट्स। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को बधाई।'
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी मैच के बाद एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आ ही जाते हैं और लोग उनकी तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद करते हैँ। आज अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications