Anushka Sharma की इस तस्वीर की हो रही सोशल मीडिया पर चर्चा, कीमत जानकर उड़े लोगों के होश

Anushka Sharma latest Pic: अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी तस्वीरों और लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होता है। इंस्टाग्राम पर एक बार फिर अनुष्का शर्मा ने कुछ ऐसी ही तस्वीर शेयर की है जो यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस तस्वीर को अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर किया था।
दरअसल, इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा सनग्लास पहने नजर आ रही हैं जो सफेद रंग की है। अनुष्का शर्मा की यह तस्वीर उनके सनग्लास की वजह से सुर्खियों में है। अनुष्का शर्मा की यह सनग्लास बेहद कीमती है और इसकी कीमत सोशल मीडिया पर हर किसी के होश उड़ा रही है।
अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर में जो जिस सनग्लास को पहना है, उसकी कीमत 520 डॉलर है। भारतीय मुद्रा के अनुसार इसकी कीमत 41 हजार 6 सौ रुपए के आसपास है। नो मेकअप लुक में भी अनुष्का शर्मा इस सनग्लास के साथ सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इतनी महंगी सनग्लास में बिना मेकअप के भी वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
बता दें कि, 'रब बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं। अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म 2018 में 'जीरो' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ थे। इस फिल्म के बाद अनुष्का शर्मा ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था।
वहीं, लगभग 4 सालों के बाद अब अनुष्का शर्मा की स्पोर्ट्स बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' रिलीज होगी। फिल्म में अनुष्का शर्मा महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल निभा रही हैं। अनुष्का शर्मा के फैंस उन्हें एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











