मुश्किल में फंसी अनुष्का शर्मा- "पाताल लोक" को लेकर मिली कानूनी नोटिस- एक सीन पर हुआ बवाल

अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई सीरिज पाताल लोक एक ओर जहां तारीफ पर तारीफ पा रही है। वहीं, अब इस शो के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है और यह विवादों में आ चुकी है। आरोप है कि वेब सीरीज में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जिससे पूरे नेपाली समुदाय का अपमान हुआ है।

Recommended Video

Anushka Sharma को मिला लीगल नोटिस,Paatal Lok के एक सीन पर बवाल | FilmiBeat

लॉयर गिल्ड मेंबर वीरेन सिंह गुरुंग ने सीरीज की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को लीगल नोटिस भेजा है। 18 मई को भेजे गए इस नोटिस में आरोप है कि सुदीप शर्मा द्वारा लिखी गई इस वेबसीरीज में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जिससे गोरखा समुदाय का अपमान हुआ है।

Anushka Sharma

वीरेन ने कहा है कि, पाताल-लोक के दूसरे एपिसोड में 3 मिनट और 41 सेकेंड पर पूछताछ के दौरान लेडी पुलिस शो में मौजूद नेपाली किरदार पर जातिवादी गाली का इस्तेमाल करती है। यदि केवल नेपाली शब्द का इस्तेमाल किया गया होता तो कोई दिक्कत नहीं थी पर इसके बाद का जो शब्द है उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने आगे कहा, अनुष्का शर्मा इस शो की निर्माता हैं, इसलिए हमने उन्हें नोटिस भेजा है। अनुष्का शर्मा की इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अगर जवाब नहीं मिलता है तो लीगल टीम मामले को आगे ले जाएगी।

वीरेन ने एक ऑनलाइन पिटीशन भी शुरू की है। इसमें उन्होंने कहा कि रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर नस्लवादी हमले को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। उन्होंने मांग रखी है कि इस शब्द को म्यूट किया जाना चाहिए। इसके अलावा सबटाइटल्स को भी ब्लर किया जाना चाहिए और इसके बाद एडिट की गई वीडियो को प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाए। इसके अलावा समुदाय ने बिना शर्त माफी और डिस्क्लेमर की भी मांग की है।

'पाताल लोक' की बात करें तो इसमें जयदीप अहलावत, नीरज काबी, अभिषेक बनर्जी, स्वस्तिका मुखर्जी, गुल पनाग जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस वेब सीरीज को सुदीप शर्मा ने लिखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X