..................... Anushka Sharma or Kangana Ranaut to be nest actress 2015 - Hindi Filmibeat

बेस्ट एक्ट्रेस 2015 - अनुष्का या कंगना!

अरे अभी तो साल शुरु हुआ है और अभी से बेस्ट एक्ट्रेस के कयास लगने शुरु हो गये। लेकिन ये किसी अवॉर्ड फंक्शन के कयास नहीं हैं बल्कि ये है हमारी इंडस्ट्री की निर्माता कृषिका लूल्ला की प्रिडिक्शन जिन्हें अपने हिरोइनों पर पूरा भरोसा है और यकीन है इस साल के अवॉर्ड फंक्शन्स में उनकी हिरोइनें यानी अनुष्का शर्मा और कंगना रनौत ही बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतेंगी।

हालांकि अभी तक तनु वेड्स मनु 2 तो रिलीज भी नहीं हई लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही कृषिका ने ये कहा कि कंगना ने जबरदस्त परफर्मेंस दी है। उन्हें यकीन है कि दर्शकों को भी उनकी परफॉर्मेंस भाएगी। इसके अलावा एनएच10 में अनुष्का के अभिनय से तो लोग काफी इंप्रेस हो ही चुके हैं।

बॉलीवुड से जुडी ताजा गॉसिप- मिलिये रणबीर के ताजा Crush से

फिल्मीबीट के साथ बातचीत के दौरान कृषिका ने कहा- "मेरी इस साल यही उम्मीद है कि मेरी हिरोइनें साल के अंत में अवॉर्ड फंक्शन्स में स्टेज पर खड़ी होनी चाहिए। मैं चाहती हूं कि वो सभी इस साल अवॉर्ड्स जीतें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X