सुई धागा मीम्स पर बोली अनुष्का शर्मा, ये अच्छा है- कैरेक्टर लोगों के दिमाग में बस गया है

By Salman

Recommended Video

Anushka Sharma shares her funny MEMES with Virat Kohli from Sui Dhaaga | FilmiBeat

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म सुई धागा इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और उससे भी ज्यादा चर्चा में चल रहे है अनुष्का शर्मा के मीम्स..जो कि लगातार वायरल हो रहे है। सोशल मीडिया में अनुष्का का इतना ज्यादा मजाक उड़ाया जा रहा है लेकिन उन्होने इसको अलग ही नजरिए से देखा है। अनुष्का का कहना है कि इस बात को वो कॉंप्लीमेंट की तरह से देखती है और उनका मानना है कि फिल्म में उनका कैरेक्टर लोगों के दिमाग में बैठ गया है और लोग इससे काफी ज्यादा प्रभावित है। यही कारण है कि ये सोशल मीडिया पर चल रहा है।

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा के ट्रेलर में एक सीन है जिसमें वो रो रही है और एक जगह दूसरी फोटो जिसमें वो एक साधारण सी महिला के रूप में बैठी है। इन दोनो फोटो का मजाक जमकर सोशल मीडिया पर उड़ाया गया है।

anushka sharma, varun dhawan, sui dhaaga, अनुष्का शर्मा, सुई धागा, वरुण धवन

यहां तक की उनके को स्टार वरुण धवन ने भी उनका मजाक उड़ाया था। बता दें कि इसको कई तरह से एडिट करके लोगों ने पेश किया है जो कि काफी ज्यादा फनी है।

फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और दोनो जमकर फिल्म की प्रमोशन में लगे हुए है। इसके अलावा बात करें वरुण धवन की तो काफी ज्यादा अलग अलग फिल्में कर रहे है..

बदलापुर और अक्टूबर में वरूण का अलग अंदाज जरूर दिखा था। लेकिन सुई धागा जैसी सादगी नहीं थी। जाहिर है वरूण- अनुष्का के फैंस इस लुक से बेहद इंप्रेस होंगे।

आखिर बहुत कम कलाकार ही होते हैं जो बिना किसी ग्लैमर वाले किरदार करना पसंद करते हैं। फिल्म को रिलीज होने में अब लगभग एक महीने का समय रह गया है। फिलहाल फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है और देखना ये है कि फिल्म कितना अच्छा बिजनेस करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X