''शाहरूख, सलमान, आमिर को अपनी फिल्म में नहीं ले सकती....''
शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान को अपने प्रोडक्शन फिल्म में कास्ट करने की बात पर अनुष्का शर्मा ने ये कहा।
यह कहना है प्रोड्यूसर बनीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का। जब अनुष्का से पूछा गया कि वे अपने प्रोडक्शन की फिल्म में बॉलीवुड की 'खान' तिकड़ी शाहरूख, सलमान, आमिर से किसी को क्यों नहीं लेती!
तो अनुष्का ने सीधा सीधा जवाब दिया- फिलहाल जिस तरह की कहानियों पर हम फिल्म बना रहे हैं.. उनमें किसी भी सुपरस्टार को नहीं लिया जा सकता। एनएच 10 और फिल्लौरी.. दोनों ही सुपरस्टार्स वाली फिल्में नहीं थीं।

बता दें, अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्होंने तीनों खान के साथ सुपरहिट फिल्में दी हैं।
बहरहाल, खान्स को फिल्म में लेने की बात पर अनुष्का ने कहा- कल को यदि हम कोई कहानी लिखते हैं.. जिसमें हमें सुुपरस्टार्स की जरूरत हो.. तो मैं जरूर खान या बाकी सुपरस्टार्स को अप्रोच करूंगी। लेकिन मेरे पास उनके लायक कहानी होनी चाहिए। मैं खास कर किसी एक्टर के लिए कहानी नहीं लिख सकती।
यहां जानते हैं अब तक किन एक्ट्रेसस ने तीनों खान के साथ किया है काम-


Click it and Unblock the Notifications