अनुष्का शर्मा ने नहीं मनाया बर्थडे, कोरोना में करेंगी मदद- 'मैं आपके साथ हूं, देश की मदद करें' VIDEO

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कोरोना के प्रकोप और देश के हालातों को देखते हुए अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया। जबकि उनकी बेटी के होने के बाद उनका ये पहला जन्मदिन था। अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर करके फैंस को विश करने के लिए धन्यवाद किया और कोरोना काल में मदद करने का आश्वासन भी। साथ ही उन्होंने कहा कि ये कठिन समय हैं सभी को एकजुटता दिखानी चाहिए।

Recommended Video

Anushka और Virat Kohli जल्द करेंगे Covid 19 patient के लिए ये काम, किया Announce | FilmiBeat

अनुष्का शर्मा ने अपने सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भी मुझे विश किया उसके लिए सभी का शुक्रिया। साथ ही कोरोना काल में अनुष्का ने लोगों को एक दूसरे की मदद के लिए आग्रह किया और कोविड 19 महामारी के दौरान सुरक्षा व सावधानी बरतने की सलाह दी।

Anushka sharma

अनुष्का शर्मा ने वीडियो में कहा, हाई गाइज, उम्मीद करती हूं कि सभी सेव होंगे और सुरक्षित होंगे। सभी फैंस का मैं दिल से धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे बर्थडे पर शुभकामनाएं भेजीं।

इस कठिन समय और संघर्ष के समय में भी आप सभी ने मेरे बर्थडे को खास बना दिया। कोरोना जैसी कठिन परिस्थिति में मैंने बर्थडे नहीं मनाया है। मुझे ये सेलिब्रेट करना ठीक नहीं लगा।

अनुष्का शर्मा ने की फैंस से अपील

अनुष्का शर्मा ने की फैंस से अपील

आगे अनुष्का कहती हैं कि मैंने सभी फैंस के बर्थडे मैसेज देखें और अब मैं सभी को एक खास मैसेज देना चाहती हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि देश कठिन दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में सभी को एकजुटता दिखाने की जरूरत है।

लोगों का दर्द कम करें और मदद करें

लोगों का दर्द कम करें और मदद करें

अनुष्का का कहना है, इस मुश्किल समय में हमें एक दूसरे की जरूरत है। सभी को सभी की मदद करनी चाहिए ताकि इस दर्द को कम किया जा सके।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कोरोना में करेंगे मदद

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कोरोना में करेंगे मदद

साथ ही अनुष्का ने ये भी कहा कि वह और पति विराट कोहली भी कोरोना काल में मदद की एक छोटी से पहल शुरु करने जा रहे हैं। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में वह सभी के साथ हैं। इससे जुड़ी नई जानकारी वह जल्द ही शेयर करेंगी। तब तक घर पर रहें और अपना बहुत ध्यान रखें।

बेटी को दिया जन्म

बेटी को दिया जन्म

बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल में ही माता पिता बने हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X