LEAKED Pics: 'सुल्तान' की जान अनुष्का शर्मा.. सलमान से नहीं हैं कम.. खुद ही देखिए!
सलमान खान की फिल्म सुल्तान के दो टीजर ने जैसा धमाका किया है, उसके बाद अब फैंस फिल्म के लिए और भी क्रेजी हो गए हैं। लिहाजा, हम भी आपके सामने सुल्तान से जुड़ी हर छोटी बड़ी लाते रहे हैं। आखिर, सलमान सलमान हैं.. उनसे जुड़ी कोई भी बात फैंस को उत्साहित कर देती है।
ताजा बात करें तो सुल्तान के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई है, जहां अनुष्का शर्मा ट्रैक्टर चलाती दिख रही हैं। बता दें, फिल्म की शूटिंग फिलहाल हरियाणा में हो रही है। यह लोकेशन हरियाणा के एक गांव की है। फिल्म को रियल बनाने में निर्देशक कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
[''सलमान खान की 'सुल्तान' से भिड़ना.. मतलब SUICIDE करना..'']
इससे पहले भी फिल्म के सेट से काफी तस्वीरें बाहर आई हैं। कभी अनुष्का शर्मा की ट्रनिंग करते हुए तो कभी सलमान खान की एक्सरसाइज करते। दोनों की स्टार इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।
सलमान खान सुल्तान में एक हरयाणवी पहलवान के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर के हाथों में है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
यहां देखें फिल्म 'सुल्तान' के सेट से सलमान खान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications