..................... Anushka Sharma new pic from Sultan set - Hindi Filmibeat

New PIC: अनुष्का शर्मा का धोबी पछाड़.. सलमान खान भी खा जाएंगे मात!

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग अब अंतिम शेड्यूल पर है। फिल्म में सलमान के साथ साथ अनुष्का शर्मा भी धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। और इसमें वे परफेक्ट दिखें, इसके लिए काफी ट्रेनिंग भी कर रही हैं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर शेयर की गई है, जहां वे कुश्ती लड़ते दिख रही हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिल्म में अनुष्का का किरदार काफी अहम होने वाला है। सुल्तान में अनुष्का भी पहलवान की भूमिका में दिखेंगी। यानि की बेहद कम मेकअप और पूरी ट्रनिंग के साथ।

''वो सलमान खान हैं.. उनके साथ कंपिटिशन की सोच भी नहीं सकता..''

खासकर यह सीन देखने के बाद तो कोई भी कह सकता है कि अनुष्का इस फिल्म के लिए परफेक्ट हैं। बता दें, फिल्म में सलमान और अनुष्का के बीच भी फाइट सीन फिल्माया जाएगा।

सलमान खान तो अपने किरदार के लिए महीनों से ट्रेनिंग ले रहे हैं। लेकिन अनुष्का ने कुछ ही समय पहले फिल्म को जॉइन किया है। लिहाजा, अनुष्का को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। बहरहाल, सलमान- अनुष्का के इस फाइट फेस-ऑफ को देखना काफी दिलचस्प होगा।

यहां देखें फिल्म के सेट की तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X