..................... Anushka Sharma- Neil Bhoopalam’s NH10 sequel will be titled NH12 - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा की NH 10 का सीक्वल होगा NH 12..

[गपशप] अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 ने न केवल दर्शकों से, बल्कि समीक्षकों से भी खूब वाहवाही पाई है। 13 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने अच्छी कमाई भी की है। लिहाजा, फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म से आगे भी कुछ सोचने की ठानी। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं फिल्म के सीक्वल की।

एनएच 10 की बेजोड़ सफलता को देखते हुए फिल्म के निर्माता इसके सीक्वल पर भी विचार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो एनएच 10 की सीक्वल का नाम होगा, एनएच 12.. यह एक नेशनल हाईवे है जो मध्यप्रदेश के जबलपुर को राजस्थान के जयपुर से जोड़ता है। लिहाजा, अब इस हाइवे को ध्यान में रखकर कहानी गढ़ी जाएगी।

पढ़ें- अनुष्का शर्मा और वरूण धवन..दोनों के बीच ये है COMMON..

इस बारे में 'फैंटम फिल्म' से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि, एनएच 10 की सफलता से सभी बहुत खुश हैं और इसीलिए इस जर्नी को आगे ले जाना चाहते हैं। सीक्वल फिल्म का टाइटल होगा एनएच 12, और यह फैंटम फिल्मस द्वारा बनाए जा रहे रोड मूवी सीरिज की दूसरी फिल्म होगी।

बताया जा रहा है कि, एनएच 12 भी एक डार्क फिल्म होगी। जहां अलग मुद्दे, अलग सोच के खिलाफ आवाज उठाया जाएगा। खबरों के अनुसार, एनएच 12 में इस हाईवे पर होने वाली शराब की तस्करी को मुद्दा बनाया जाएगा। बहरहाल, इस सीक्वल के कास्ट के बारे में कोई बात नहीं कही गई है।

लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एनएच 12 में भी हमें अनुष्का शर्मा की दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी या किसी और एक्ट्रेस को अप्रोच किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X