..................... Anushka Sharma looks haunting in new still from Pari - Hindi Filmibeat

2018 की पहली सरप्राइज़ हिट, इस तस्वीर के बाद ब्लॉकबस्टर फाइनल कर लीजिए

अनुष्का शर्मा स्टारर परी इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ बनकर उभरी है। फिल्म हर तस्वीर के साथ लोगों की उत्सुकता बढ़ाती जा रही है और अब फिल्म से एक नई तस्वीर जारी की गई है जो एक बार फिर आपके होश उड़ा देगी।

परी अनुष्का शर्मा की तीसरी होम प्रोडक्शन है और फिल्म के टीज़र और पोस्टर हर दिन लोगों को डरा रहे हैं और उन्हें और ज़्यादा फिल्म देखने के लिए मजबूर भी कर रहे हैं।

anushka-sharma-looks-haunting-new-still-from-pari

फिल्म का एक छोटा सा टीज़र भी था जहां अनुष्का पानी से कुछ करती नज़र आई थीं। देखने में फिल्म एक सुपरनैचुरल सी कहानी लग रही है जो कि शायद बॉलीवुड की शानदार हॉरर फिल्म निकले।

लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म हिंसा की कहानी है। फिल्म में अनुष्का को ज़ंजीरों से बांधे भी दिखाया गया है। वहीं गपशप गली में खबर है कि जो भी फिल्म में दिख रहा है, फिल्म उससे काफी अलग है।

यानि कि दर्शकों के लिए फिल्म में काफी बड़े ट्विस्ट इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो अनुष्का की पिछली फिल्मों - NH10 और फिल्लौरी से परी काफी अलग है।

फिल्म की यूएसपी है इसके ट्विस्ट जो पूरी कहानी को उलझा कर रख देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X