WOWW:अनुष्का की 'सुरीली' आवाज़ बन गईं प्रियंका, 'धड़कने' लगेंगे दिल!
ज़ोया अख्तर की महत्तवाकांक्षी फिल्म दिल धड़कने दो रिलीज़ के लिए लगभग तैयार है और जल्द ही फिल्म के प्रमोशन शुरू हो जाएंगे। लेकिन प्रियंका चोपड़ा हमेशा कुछ ना कुछ खास करती हैं और इस बार उन्होंने फिर एक अनोखा काम किया है अनुष्का शर्मा की आवाज़ बनकर।
दरअसल दिल धड़कने दो के एक गाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने आवाज़ दी है पर ये गाना फिल्माया गया है अनुष्का शर्मा पर। अब इस गाने पर प्रियंका की आवाज़ में अनुष्का कैसी लगती हैं ये तो इसके पहले लुक के बाद या शायद ट्रेलर में पता चले। लेकिन इस खबर को सुनकर दोनों के ही फैन्स में उत्साह और एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।
PICS:अनुष्का ने किया करियर का HOTTEST फोटोशूट
अपनी ही आवाज़ में गाना एक अलग बात है लेकिन ये वाकई दिलचस्प होगा कि दोनों हीरोइनों के एक फिल्म में रहते हुए भी एक की आवाज़ का गाना दूसरे पर फिल्माया जाए। देखा जाए तो ज़ोया का ये एक्सपेरिमेंट फिल्म की पब्लिसिटी में भी काफी काम आएगा और हो सकता है इसीलिए वो शायद ही इस गाने की कोई भी झलक फिल्म के परदे पर जाने से पहले कहीं से भी लीक होने दें।
प्रियंका इस गाने से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू करने जा रही हैं। ये गाना प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की आवाज में रिकॉर्ड किया जा रहा है। अनुष्का इस फिल्म में रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड और एक हिप्पी रोल में नजर आएंगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा रणवीर सिंह की बहन का किरदार निभा रही हैं।
RISK PICS:फिल्मफेयर पार्टी में प्रियंका ने लिया 'फैशन रिस्क'


Click it and Unblock the Notifications
